-साहित्यकार परिचय-
अनिल कुमार मौर्य ‘अनल’
जन्म- 22 मई 1980 जन्म स्थान,संजय नगर,कांकेर छत्तीसगढ
माता/पिता – सेवती मौर्य,फूलचंद माैर्य पत्नी-श्रीमती दीप्ति मौर्य
संतति –् पुत्र-संस्कार मौर्य,पुत्री-जिज्ञासा मौर्य ।
शिक्षा- एमए(हिंदी) इतिहास एवं सन! 2019 में विश्व विद्यालय जगदलपुर द्वारा मास्टर आफ आर्ट की संस्कृत विषय में उपाधि, डी.एड. ।
सम्मान- 1.साहित्य रत्न अवार्ड 2017,
2.साहित्य श्री समता अवार्ड 2018,
3.मौलाना आजाद शिक्षा रत्न आवार्ड 2018,
4.प्राइड आफ छत्तीसगढ़ आवार्ड 2018
5.छत्तीसगढ़ युवा आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र 2018
6.कांकेर साहित्यश्री सम्मान 2021
7.श्रीमान् कलेक्टर कांकेर द्वारा प्रशस्ति पत्र 2021
8.सतनाम साहित्य सृजन सम्मान 2022,
9/.राष्ट्रीय कवि संगम संभागीय अधिवेशन, बस्तर संभाग 25/02/2023
प्रकाशन-01.कोलाहल काव्य संग्रह 2019, प्रथम संस्करण प्रकाशन नई (दिल्ली)
02.साझा काव्य संकलन काव्य धरोहर जिला उ.ब. कांकेर
03.सागर की लहरे साहित्य कलष पब्लिकेशन पटियाला पंजाब
04.सतनाम हमर पहिचान छत्तीसगढ़ साझा काव्य संग्रह
05. लघु पुस्तिका ”शब्दकोष” प्रथम संस्करण 2023
सम्प्रति- कांकेर जिले में शिक्षक के रूप में कार्यरत।
सम्पर्क – कांकेर माे. 8349439969
” शांति”
पुष्पित होते कमल को देख।
मन मेरा हरसाया
समय और चुनौती लेकर
नया सबेरा लाया
साहस और पराक्रम से
एक मनुज को, करना होगा,
दूसरे का सम्मान।
तभी इसानियत जागेगी
छल – कपट की भावना
कोसों दूर भागेगी।
फिर कहता अहिंसा और
सद्भावना से
आएगी नयी क्रांति
कौन स्थापित करेगा?
पुनः विश्व शांति, पुनः विश्व शांति।