Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें राजनीति

नगरों में टिकट पर जगह–जगह राजनीतिक चर्चाएं शुरू

कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी छत्तीसगढ चुनाव को देखते हुए 21 नामों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम जनता में भी हलचल मचा दी है। इस संबंध में कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा जो कि स्वर्गीय मनोज मंडावी के निधन के उपरांत उपचुनाव में उनकी पत्नी सावित्री मंडावी वर्तमान में कांग्रेस की विधायिका है। जो कि राजनीतिक दलों के लिए हाट सीट मानी जा रही है,जिसमें पुनः कांग्रेस की ओर से सावित्री मनोज मंडावी भाजपा की ओर से प्रमुखता से एक खेमे से परमानंद तेता भारतीय जनता पार्टी से व आम आदमी पार्टी से कोमल हुपेण्डी की चर्चा आमजनों में चल रही है।
अगर यही नाम आगामी विधानसभा के लिए प्रत्याशी के रूप में सामने आते हैं,तो जीत के लिए जहां कांग्रेस पुनः जीत दर्ज करने के लिए उत्साहित है, वहीं भारतीय जनता पार्टी पिछले उपचुनाव में इसी खेमे से ब्रम्हानंद नेताम, भारतीय जनता पार्टी से हार का स्वाद चख चुके हैं।
कांग्रेस में भानुप्रतापपुर विधानसभा से ठाकुर राम कश्यप,विजय ठाकुर, राजेन्द्र सलाम,नवली मीना मंडावी, अरूण शोरी भी अपनी दावेदारी आलाकमान को प्रस्तुत कर रहे हैं वहीं भानुप्रतापपुर से आम आदमी पार्टी से अकेले कोमल हुपेण्डी नाम की चर्चा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी से परमानंद तेता के अतिरिक्त सतीश लाटिया जिलाध्यक्ष,गौतम उइके, हेम मंडावी, विजय मंडावी, हेमेंद्र बंटी,रामबाई गोटा, के नामों की भी जन चर्चा है।
हेम मंडावी‚कोटेला
भाजपा के कर्मठ युवा कार्यकता हेम मंडावी जो कि  जिला महामंत्रीअनुसूचित जनजाति मोर्चा कांकेर2021 से अध्यक्ष अनुसुचित जनजाति मोर्चा मण्डल हाराडुला2016 से 2020तक‚ महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा मण्डल हाराडुला तथा ब्लाक सचिव सर्व आदिवासी समाज ब्लाक चारामा जिला कांकेर दौड में हैं। वर्तमान में चारामा विकासखंड के कोटेला ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर आसीन है।
चारामा,लखनपुरी,भानुप्रतापपुर,कोरर के होटल खोमचों राजनीतिक चर्चा का दौर जारी है। जिसमें विकास के मुद्दे भुला दिए गए हैं, पूर्व की तरह हार जीत की चर्चा जारी है।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!