आलेख देश

‘इंस्टा’ पर ‘स्तन’ की गंदी प्रदर्शन मनोज जायसवाल संपादक सशक्त हस्ताक्षर कांकेर छ.ग.

(मनोज जायसवाल)
शाब्दिक रूप से तीन गुणों से मां की रचना होती है,जिसे मातृत्व कहा जाता है। लेकिन बालीवुड के कुछ गिनीचुनी अभिनेत्रियां इसे भी भुनाने में लगी हुई है। इनकी कितनी बेशर्मी कि प्रदर्शन को आतुर दिखती है। किसी स्त्री के लिए मां बनना दुनिया में सबसे बड़ा उपलब्धि के समान होता है। गावों नगरों में मां बनने वाली स्त्रियों के लिए भारतीय संस्कृति में संस्कार निभाये जाते हैं। मां बनना उनके लिए एक नया जीवन ही है। न जाने मां बनते तक कितने ही स्त्रियां स्वर्ग सिधार भी गयी।

गर्भवती स्त्री यदि कहीं कदम रखे तो इस जमी के अन्य जीव जंतुओं पर भी असर पड़ता है। अकल्पनीय,विचारणीय असर कि इस अवस्था में कोई जीव जंतु इन्हें नुकसान पहूंचाने की हिमाकत नहीं करते। ये जीव अपना रास्ता बदल देते हैं। लेकिन मानव के अंदर कितनी पशुता है कि आए दिन अखबारी सुर्खियां बन रही होती है कि जिस स्त्री की मौत हुई वह गर्भवती थी।

इस अवस्था में महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा देने सरकार ने कई कदम उठाए। मातृत्व अवकाश की व्यवस्था रखी जिसका लाभ मिल रहा है। बावजूद कैसे आधुनिकता के साए में कई गलत घटनाएं भी घट रही है,जो कि गर्भवती स्त्रियों को भी बक्श नहीं रहे हैं। बालीवुड की कुछ अभिनेत्रियों को यह देखकर तरस आता है, कि अपने अभिनय में तो वो दिखावे करती रही इसके साथ गर्भवतीकाल में नग्नता का प्रदर्शन करते भौंडे दिखावे से भी नहीं चुक रही।

इन्हें कौन ये बतलाए कि तुम्ही एक अभिनेत्री नहीं हो और भी हैं,जो लोकलाज बनाए रखी है। कौन ये समझाए कि ये अपने निजी जीवन का दिखावा तुम्हारी छवि धुमिल ही करेगी उज्जवल नहीं।

इतना ही नहीं आज कई इंस्टा रील जिसमें किसी स्त्री को दुग्धपान कराते रील बनाया जा रहा है,जिसमें इंस्टा के कमेंट देखें तो कईयों लोग पूरी बेशर्मी कमेंट कर रहे हैं। मातृत्व के नाम ऐसा प्रदर्शन नहीं अपितु स्वयं कई युथ लडकियां तक इस दिखावे में और महज कुछ लाईक कमेंट की चाहत में स्तनपान के नाम जो किसी प्रदर्शन की चीज नहीं है, अपने देह  का प्रदर्शन कर क्या साबित करना चाह रही है? दिखावे के विचार के नाम किए ऐसे प्रदर्शन पर स्वयं दूसरों को कितना नसीहत दे पाएंगी जब ढके आंचल  खुले  कर सीने दिखाते  रील बनाने पर ही मन हो। अपनी निजी कार्य अंतरंग बातों का इंस्टा के नाम सीना खोलते हुए स्तन का प्रदर्शन करती रील महज उकसावे के नाम तो नहीं बनाया जा रहा है। लेकिन समाज में ऐसे विचारों का संदेश तुम्हारे प्रति इतना तो है कि अच्छा नहीं जा सकता। 

इन सब बातों से भी बेशर्मी भरी विडंबना कहा जा सकती है कि इंस्टा पर स्तन का प्रदर्शन उन लाईक्स से आये पैसा भी एक मुख्य वजह है। यानि कि पैसे के लालच में अपनी निजता भी बेचे जाने में स्वयं इन्हें कोई गुरेज नहीं है।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!