आलेख देश समीक्षात्मक आलेख

”वो कितना सुंदर होगा” मनोज जायसवाल संपादक सशक्त हस्ताक्षर कांकेर(छ.ग.)

(मनोज जायसवाल)
उस ईश्वर की प्रतिमा जितना अप्रतिम,फिर ईश्वर कैसा होगा? यह बात ईश्वर पर अपितु उनकी बनाई इस संसार के मेले में एक दूसरे इंसानों पर भी एहसास के बादल छाए रहते हैं। कैसी होगी तस्लीमा,जया, जाहनवी, डॉ.मीरा,नलिनी,रश्मि,गीता‚संगीता डॉ.राखी,  और ये मोबाईल स्क्रीन पर पोर्टल में आने वाला मनोज  और ये किशन टण्डन क्रांति‚ राजेन्द्र सिन्हा…!

अंतिम सिरे ही नहीं एक विचार मंथन करने वाला, साहित्य,कला प्रेमी के साथ ही आम वो आदमी उस हस्ती से मिलने की तमन्ना उनकी रचनाओं को पढ़ और कला जगत में उस गायन की सुर अंतहीन समयों तक बेताब कर रही होती है। कहीं ना कहीं साहित्य कला संगीत हस्तियों की प्रतिभा को नजदीक से जान लेने की वो हसरत और स्नेह शायद पास बुलाती है।

जितनी मुखर उनकी कलम, जितना ओजपूर्ण उनकी आवाज कभी भौतिक रूप से मिलें तो सही! जिनकी कीर्ति का प्रकाश अंतिम व्यक्ति तक फैल रही है,स्वयं उनमें इन बातों का ख्याल है,भी कि नहीं।

क्योंकि बौद्धिक रूप से अनेकानेक हस्तियां कभी अपनी लोकप्रियता खुद बयां करने पर नहीं जाते। ना ही उनकी लोकप्रियता का अहं उनमें नहीं होता। संसार में जितने बडे़ नाम रूतबे के नाम पर महज कुछ भी नहीं।

बौद्धिकता से परिपूर्ण का व्यक्तित्व,उनकी सरलता, सहजता यह उस शख्सियत से मुखातिब होने पर ही पता चलता है। इनकी इतनी सहजता कि ऊपर हस्ती शब्द इनके जीवन की परिभाषा में नहीं आते। इनकी यह आभा इनके पास तल्ख मिनट भी बैठ जाने और तो और बात किये जाने पर ही पता चलेगा।

नाज,नखरे देखने के ही शौकीन हैं तो तमाम नाज,नखरे प्रदर्शित करने वाली अभिनेत्रियां पर्दें में रील वालों की ओर आपको जाना होगा।

लेकिन….किंतु…परंतु..किसी कलमकार के पास आप बैठ कर किसी ज्वलंत,सार्थक विषयों पर आप चर्चा करेंगे तब आपको उनकी आभा पता चलेगी। आपकी जिज्ञासा निश्चित रूप से खत्म हो जायेगी लेकिन जीवन में हमेशा के लिए वो जानकारी जिसे आप नहीं भूल सकते। कथा वाचकों की बतायी कथा याद हो ना हो, पर किसी साहित्य हस्ती के साथ बिताये वाले समय आप कभी भूला नहीं सकते।

कैसे हम जैसे कला प्रतिनिधियों से मुखातिब होते संगीत गायन की प्रतिभाएं इंटरव्यु पर अपनी संघर्ष की गाथाएं तक स्वमेव व्यक्त कर जाती है‚ गंभीर चिंतन की आवश्यकता कि उनके ये भाव कला प्रतिनिधि से विलग चाह कर भी व्यक्त नहीं होता।

 

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!