आलेख देश

आप भी टूट कर ना जाएं मंदिर! श्री मनोज जायसवाल संपादक सशक्त हस्ताक्षर कांकेर(छ.ग.)

(मनोज जायसवाल)
– जब यह माना जाता है कि टूटी चीजों से नकारात्मक उर्जा आती है।
अमूमन टूटी हुई चीजों के तारतम्य खासकर किसी मुर्ति का जरा भी खंडित होना शुभ नहीं माना जाता। तब दीपावली पूजन अवसर पर नियम यह भी बताया जा रहा था,कि छोटी मुर्ति बीच से खाली नहीं होना चाहिए। कांच के टूटने के संबंध में काफी बातें सुनायी देती है।

कांच का टूटना शुभ नहीं माना जाता। कांच के टूटने का संबंध इंसान के दिल टूटने से जोड़ा गया और इस पर कला जगत में कई गीत भी लिखे गये। सीधे अर्थों में कहें तो टूटी हुई चीजें आज इस सभ्य समाज में वो अशुभ चीजे हैं,जिसे रखना दूर देखने भर मात्र से ही नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। टूटी चीजें घर क्या मंदिर में जरा भी नहीं रखने के विधान बताये जाते हैं।

सवाल यह कि किस कदर यही सभ्य,साभ्रांत इंसान जो टूटी चीजों को रखने मात्र से ही शुभ नहीं मानता वही मंदिरों में कैसे टूट कर जाता है ǃ और मूर्ति के सामने भगवान से उनकी मनोकामना पूरी किये जाने की मनौती मांगता है। इन दिनों कथावाचक भी टूटी चीजों के लिए विधान बताते हैं,दूसरी ओर उन्हीं के सामने टूटे इंसान को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सलाह देते नजर आते हैं। हालांकि किसी भौतिक चीजों के टूटना अलग बात है‚और किसी इंसान का टूटना अलग बात है। इंसान जीवन संघर्ष से परेशान होकर कभी कभी तो पूरी तरह टूट चुका होता है‚तब मंदिर में ईश्वर के दर्शन को जाता है। वह प्रयास तो यह भी करता है कि बगैर टूटे भी वो अपनी आस्था के तारतम्य जाये पर सुख‚शांति‚वैभव की मांग किसी बडी परेशानियों के चलते वह अपने काम बनाने जरूर जाता है।

जहां कोई महिला अपने पति के शराब पीने,दुर्व्यसनों से तो लड़ाई झगड़े के चलते अलग रहने विवश हैं जैसी तमाम सवालात सुनायी देते हैं। यह निश्चित है कि भौतिक चीजें ही टूटा करती है,निश्चित रूप से भी कि टूटी वस्तुएं किसी को प्रिय नहीं हो सकती। आप भी मानते हैं कि टूटी चीजें किसी को नहीं भाती तो आप भी मंदिरों में टूट कर नहीं अपितु जुड़े रह कर जाएं।

तमाम आकांक्षाओं को उनके ऊपर जैसे कि आपकी आस्था है,उसके अनुरूप स्वयं की समस्या अपने तक रखे और उन्हें आशीर्वाद बनाए रखने की कामना करें। जब आप यह कहते हैं कि मंदिरों,घरों में टूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए तो आप भी टूट कर ना जायें।

error: Content is protected !!