Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें देश पुस्तक संग्रह विमोचन राज्य सम्मान साहित्य कला जगत की खबरें

छत्तीसगढ़ कलमकार मंच की काव्य-गोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन सम्पन्न

बिलासपुर (सशक्त हस्ताक्षर)। गत   18 मई 2025 को कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान एवं राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्राप्त समिति- छत्तीसगढ़ कलमकार मंच मस्तूरी के तत्वावधान में पुस्तक विमोचन एवं काव्य-गोष्ठी का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम कलमकारों की टीम द्वारा कानन पेंडारी जंगल सफारी का भ्रमण किया गया।

प्राकृतिक सुषमा से परिपूर्ण कानन में सेड के नीचे जहॉं पर्याप्त संख्या में कुर्सियाँ लगी हुई थीं, वहाँ पर काव्य-गोष्ठी, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के उद्घोषक की कमान सम्हालते हुए नवागढ़-बेमेतरा से पधारे विख्यात गायक- कवि जुगेश बंजारे धीरज द्वारा सर्वप्रथम बिलासपुर, रायपुर, बेमेतरा, मुंगेली इत्यादि जिलों से पधारे हुए कलमकारों का पुष्प माला पहनाकर सम्मान कराया गया। तत्पश्चात सभी कलमकारों एवं दर्शकगणों को ससम्मान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया।

इसके पश्चात करतल ध्वनि के बीच दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। सर्वप्रथम डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति द्वारा सम्पादित एवं श्री सुरजीत द्वारा संकलित पुस्तक- “यादें” राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह का विमोचन हुआ। कुल 208 पृष्ठ की इस पुस्तक में 53 कलमकारों के जीवन परिचय एवं उनकी श्रेष्ठ रचनाओं का संकलन हैं। तत्पश्चात डॉ. किशन की 60वीं कृति- “प्रवाह” काव्य संग्रह का विमोचन सम्पन्न हुआ, जो 162 पृष्ठ की पुस्तक है।

कार्यक्रम को गति देते हुए छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति ने उपस्थित कलमकारों का अभिनन्दन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर सारगर्भित प्रकाश डाला। उन्होंने साझा संकलन में शामिल कलमकारों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के तत्वावधान में आज दो पुस्तकों – यादें तथा प्रवाह का विमोचन सम्पन्न हुआ है। इसे मिलाकर मंच के बेनर तले विमोचित पुस्तकों की संख्या 54 हो गई है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

 

इसके अलावा आज 55 साहित्यकारों को “कलमकार स्मृति सम्मान 2025” का सम्मानपत्र एवं मेडल प्रदान किये जाएंगे। इसे मिलाकर छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा सम्मानित होने वाले कलमकारों की संख्या 1066 हो जाएगी। यह हमारे लिए अत्यन्त गौरव का विषय है।

 

इसके पश्चात उपस्थित कवियों द्वारा अपनी मनभावन रचनाओं की प्रस्तुति दी गई। मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कानन पेंडारी के भ्रमण में आए लोग राह से गुजरते समय काव्य पाठ के दौरान वहाँ रुककर आनन्द लेते रहे। बारी-बारी से काव्य पाठ पूर्ण होने पर साहित्यकारों को मेडल पहनाकर सम्मानपत्र एवं पुस्तकें प्रदान की गईं।

 

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष जुगेश बंजारे धीरज, कार्तिक पुराण घृतलहरे, श्रीमती अन्नू भास्कर, श्रीमती कंचनलता मनहर, सचिव नवीन कुमार कुर्रे, मणिशंकर दिवाकर ‘गदगद’, श्रीमती कृष्णा मानसी, सुरजीत क्रान्ति, चतुर सिंह चंचल, देवप्रसाद पात्रे, श्रीमती किरण कौशिक, सुश्री अनुमेहा कौशिक, सन्तोष यादव, हिराऊ जांगड़े, इत्यादि साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन जुगेश बंजारे धीरज द्वारा किया गया। अन्त में आभार प्रदर्शन पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

 

———————–

यादें- राष्ट्रीय साझा काव्य- संग्रह में शामिल कलमकारों के नाम इसप्रकार हैं :

1. डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति
2. कुमारी गरिमा पोयाम
3. श्री चीनू टण्डन ‘सिकन्दर’
4. श्रीमती लक्ष्मी डहरिया
5. डॉ. मीरा आर्ची चौहान
6. श्री सुरजीत क्रान्ति
7. श्रीमती टी. विजयलक्ष्मी
8. श्री मणिशंकर दिवाकर ‘गदगद’
9. श्री खिली प्रसाद मधुकर
10. डॉ. प्यारेलाल आदिले ‘तनय’
11. श्री राजेन्द्र कश्यप
12. श्री ओम प्रकाश पात्रे ‘ओम’
13. श्री ज्वाला विष्णु कश्यप
14. श्रीमती सुरजा खाण्डे ‘तनया’
15. श्रीमती अनु भास्कर
16. श्रीमती सरस्वती लहरे
17. श्रीमती कृष्णा मानसी
18. श्री लक्षवीर बांधे ‘लक्ष्य’
19. श्री मनोज डागा
20. डॉ. गुलाबचंद ‘कुसुम’
21. श्री मोहन सत्ऋषु
22. डॉ. राखी कोर्राम ‘गुड़िया’
23. श्री नवीन कुमार कुर्रे
24. श्री बेद राम जाटवर ‘वेदांज’
25. श्रीमती कल्पना कुर्रे ‘कल्पना’
26. श्रीमती गंगाशरण पासी
27. श्री मनोज कुमार मनहरे
28. श्री पुष्पराज अनन्त
29. श्री कार्तिक पुराण घृतलहरे
30. श्री बुंदराम जांगड़े
31. श्री कुंम. सत्यपाल बाँधड़े ‘सत्य’
32. श्री राजेश कुमार बंजारे
33. श्रीमती कंचनलता मनहर
34. श्री सुरेश कुमार चन्द्रा
35. श्री कमल जांगड़े
36. श्री मनोज जायसवाल
37. श्रीमती कौशिल्या खुराना
38. डॉ. गोवर्धन मार्शल
39. श्री देव मानिकपुरी ‘श्वेत क्रांति’
40. श्रीमती किरण कौशिक ‘अंशु’
41. श्री गणेश्वर आजाद ‘गँवईंहा’
42. श्री सेवक राम निषाद
43. श्री चैतराम टण्डन
44. श्री जुगेश कुमार बंजारे ‘धीरज’
45. श्री दीन दयाल टण्डन
46. डॉ. श्यामा कुर्रे
47. श्री चतुर सिंह ‘चंचल’
48. डॉ. पूनम वर्मा
49. श्री देवप्रसाद पात्रे
50. श्री सुरेश अजगल्ले ‘इन्द्र’
51. सुश्री श्वेता डहरिया
52. श्रीमती उषा पाटले
53. श्रीमती सुचित्रा सामंत सिंह।

———————–

error: Content is protected !!